Header Ads

Pav Bhaji recipe in Hindi पाव भाजी रेसिपी हिंदी मे| How to make pav bhaji रेस्टॉरंट स्टाईल पाव भाजी बनाने का आसान तरीका|

 

Pav Bhaji recipe in Hindi |पाव भाजी रेसिपी|रेस्टॉरंट स्टाईल पाव भाजी बनाने का आसान तरीका|

Pav Bhaji recipe in Hindi |पाव भाजी रेसिपी

क्या आप जानते हैं पाव भाजी का आविष्कार कैसे हुआ
मैं आज आपके लिए पाव भाजी रेसिपी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाली हूं तो आइए जानते हैं पाव भाजी का इतिहास,
आपको जानकर हैरानी होगी की पाव भाजी का इतिहास अमेरिका के एक युद्ध से जुड़ा हुआ है यूनाइटेड स्टेट और 11 दक्षिण के स्टेट के बीच 1861 से 1865 तक एक युद्ध चला, युद्ध के दौरान वर्ल्ड बाजार से दक्षिण यूनाइटेड स्टेट्स पूरी तरह अलग हो चुका था| स्टेट की मुख्य फसल कपास थी अंग्रेजों ने मुंबई में कपास की मिलों को बढ़ाने का एक फरमान जारी कर दिया ब्रिटेन सरकार के आर्डर पूरे करने के लिए मजदूर दिन रात एक कर के मिलो में काम करते थे | इन मजदूरों का खाने का प्रबंध भी मिल मालिकों की तरफ ही था|  लेकिन इतने बड़े मजदूरों के लिए खाना कहां से आएगा इसीलिए मिल मालिकों ने ऐसा खाना बनाना था  जो सस्ता हो और बनाने में भी बहुत आसान हो |उन लोगों ने इस मौके का फायदा उठाया और स्टॉल पर बच्चे सब्जियों का इस्तेमाल किया और एक  नई डिश बनाई गई, सब्जी स्टॉल पर बची सब्जियों  से भाजी बना कर उन मजदूरों को ब्रेड के साथ परोसा गया, और इसे ही हम सब पावभाजी बोलते हैं|

पाव भाजी एक प्रमुख भारतीय  आहार है। भारत मे मुंबई की पाव भाजी प्रसिद्ध है।
पाव भाजी कई  सारी सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं |
 पाव शब्द एक पुर्तगाली शब्द है


Pav bhaji Recipe In Hindi : पाव भाजी का स्वाद
किसे पसंद नहीं आता? कोई भी इसे खाने को मना नहीं कर सकता
पाव भाजी का स्वाद बच्चो से लेकर  बूढ़ो  तक सभी पसंद करते हैं।
तो आइए जानें पाव भाजी बनाने की विधि

पाव भाजी बनाने की विधिPav Bhaji recipe in Hindi |पाव भाजी रेसिपी


पाव भाजी बनाने की सामग्री:

2 आलू मध्यम कटे
हरी मटर 1/2 कप   (ताजा या फ्रोजन)
कटा हुआ फूलगोभी  3/4 कप
   गाजर 1/2 कप  
  बारीक़ कटा 1 प्याज  
अदरक  लहसुन का पेस्ट   1 टेबलस्पून 
2 मध्यम टमाटर, बारीक़ कटे हुए
1/2 कप शिमला मिर्च कटा हुआ
1½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर
1 टीस्पून रेडीमेड पाव भाजी मसाला
1 टीस्पून नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पून तेल
2 टेबलस्पून मक्खन
2 टेबलस्पून बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
8 पाव बन्स,

पाव भाजी बनाने की रेसीपी हिंदी मे (Pav Bhaji Banane Ki Vidhi Hindi Me):पाव भाजी रेसीपी

  सभी सब्जियों को पानी में धोकर  अच्छे  से पोंछ ले और  छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले।

कटा आलू, फूलगोभी, गाजर और हरी मटर को
प्रेशर कूकर में डाले। 


1 कप पानी और  नमक डालें।

प्रेशर कूकर का ढक्कन बंद कर दें और 2-सीटियां होने तक
मध्यम आंच पर पकने दे। गैस को बंद कर के
कूकर को ठंडा होने दे। 


जब सारा प्रेशर अपने

आप निकल जाये उसके बाद ढक्कन खोलें


उबली हुई सब्जियों को  अच्छी तरह मैशर की

मदद से मसल ले।

कड़ाई में 2 टेबलस्पून तेल और 2 टेबलस्पून
मक्खन मध्यम आंच पर गरम करे।



बारीक  कटा प्याज और अदर-लहसुन का पेस्ट डाले ।


प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून ले |

कटी शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर और नमक
डालें।

टमाटर और शिमला मिर्च को नरम होने तक अच्छा भून
ले।

1½  टेबलस्पून  लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर, 1 टेबलस्पून  धनिया-जीरा पाउडर और
1-टेबलस्पून  रेडीमेड पाव भाजी मसाला पाउडर डाले।

1-मिनट के लिए पकाइये।



3 कप पानी डाले, सब सब्जीयो को  मिला लें और 4-5
मिनट के लिए पकने दे।

1  टीस्पून  नींबू का रस डाले।
अच्छी तरह से मिक्स कर ले और 2-3 मिनट के लिए
पकने दे। और यदि जरुरत
पडे तो और नमक डालकर  मिला ले।

 गैस को बंद कर दें। बारीक़ हरा धनिया डालकर सजा लें।  हमारी पाव भाजी  तैयार है।


पाव को चाकू से बीच में से इस तरह
से काटे की पाव दूसरी तरफ से चिपका रहे । 

Pav Bhaji recipe in Hindi |पाव भाजी रेसिपी

तवे को   मध्यम आच पर गरम करने रखे।

1  टीस्पून  मक्खन तवे पर डालकर उसकी ऊपर बनाई हुई  टेबलस्पून भाजी  डालें 

Pav Bhaji recipe in Hindi |पाव भाजी रेसिपी

इस से पाव को अच्छा टेस्ट आता है, अब इस के ऊपर (तवे) पर कटा हुआ
पाव  रखे और दोनों तरफ से हल्का भूरा होने
तक सेंक ले।


भाजी को एक  बर्तन में निकालकर मक्खन के टुकड़ों
से सजाये और  पाव, कटा हुवा खिरा, प्याज
और निम्बू के साथ थाली मे परोसें।

Pav Bhaji recipe in Hindi |पाव भाजी रेसिपी


पाव भाजी बनाने के लिये टीप्स(Tips for pav bhaji recipe)


Test में बदलाव के लिए आप अपनी
पसंद के अनुसार  सब्जिया डाल सकते है।

→ भाजी का गहरा लाल रंग पाने के लिए  चुकंदर का एक छोटा सा टुकड़ा डालें। इसके अतिरिक्त  कश्मीरी लाल मिर्च का उपयोग भी कर सकते है।

→ भाजी का स्वाद मक्खन पर निर्भर करता है, इसलिए मक्खन ज्यादा इस्तेमाल करे

पाव-भाजी की कोई फिक्स रेसिपी नहीं है 
जो भी सब्जी उपलब्ध हो उसे
मिलाकर इसे बनाया जाता है. आम तौर पर इसे
सीजनल सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है.

No comments

Powered by Blogger.